भारत-नेपाल के आध्यात्मिक रिश्तों की अनूठी झलक : पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह ने एक-दूसरे को भेंट किए पवित्र उपहार
भारत और नेपाल के बीच गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों की एक सुंदर तस्वीर सामने आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी से लाया गया गंगाजल का कलश भेंट किया। वहीं, बालेन्द्र शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर से लाए गए रुद्राक्ष और चंदन भेंट किए।
इस पारंपरिक आदान-प्रदान को दोनों देशों की साझा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुराने संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात के दौरान उपहारों का आदान-प्रदान किया। कुछ नेपाली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बालेन्द्र शाह की भेंट में शालिग्राम भी शामिल था।
#IndiaNepalRelations #Pashupatinath #Gangajal #SanatanSanskriti #HindustanMedia247