हसनपुर: अमरोहा से जिला बदर दिग्विजय भाटी पर मेरठ में FIR, प्रदर्शनकारियों को भड़काने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी के खिलाफ मेरठ में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। भाटी को 26 जून को अमरोहा जिले से जिला बदर किया गया था। यह एफआईआर मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर हुए प्रदर्शन के संबंध में दर्ज की गई है।