ललन सिंह का बड़ा बयान अगर दोनों मिलने के लिए तैयार रहे तो हम बाघ और बकरी दोनों को एक घाट पर पानी पिलाने का प्रयास करेंगे नहीं तो हम किसी दूसरे के मामले में नहीं पड़ते।
मोकामा विधायक अनंत सिंह और MLC नीरज कुमार के बीच चल रहे तना तनी के बीच मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लखीसराय से एक अबूझ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दो लोग की लड़ाई हो और दोनों हमारा वोटर हो तो हम किसी का पैरवी नहीं करते। हाँ अगर दोनों समझौता के लिये तैयार हो तो हम पंचयती कर सकते हैं।
मुंगेर सांसद के इस बयान को जदयू में उपजे ताज़ा परिस्थिति से जोड़के देखा जा रहा। उधर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दोनों की लड़ाई ललन सिंह देखेंगे इधर ललन सिंह ने कहा अगर दोनों समझौता के लिये तैयार हो तभी पंचयती करेंगे नहीं तो किसी का पैरवीकार नहीं बनेंगे। यहाँ एक बात समझने की है कि इस राजनैतिक उठा पटक में सबसे बड़ा स्टैक MLC नीरज कुमार का है जो पटना स्नातक से जदयू उम्मीदवार हैं और उनकी सीट अब इस राजनैतिक खींच तान में फंसी है। ज़ब अपनी ही पार्टी के दमदार विधायक का भयंकर विरोध उन्हें झेलना पड़ रहा है और पार्टी के तरफ से वरीय नेताओं ने हाथ उठा लिये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकट देते हैं, कार्यकारी अध्य्क्ष दूसरे केंद्रीय मंत्री के पाले में गेंद फेंकते हैं और मंत्री कहते हैं अगर समझौता के लिये तैयार हो तो बाघ और बकरी को एक घाट पर पानी पिलवा देते हैं, नहीं तो हम बीच में नहीं पड़ते हैं। बात दो लोगों में समझौते की होती तो मामला आसान था। यहाँ दो के पीछे दो और लोग हैं जिनकी पर्दे के पीछे पावर कंट्रोल की लड़ाई चल रही है और नीचे के दो बस मोहरे हैं। कल को सुलह हो या ना हो नुकसान जिसका भी हो मगर चुनाव तक परेशान नीरज कुमार रहेंगे। चुनाव के बाद ही उन्हें राहत मिलेगी।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026