बिजनौर: बिजनौर में नूरपुर रोड पर पावटी चौराहे के पास बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 16, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 2:00 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र में पावटी चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नूरपुर के गांव मंडेइयो निवासी नटवरलाल अपने साथी बृजेश के साथ बाइक पर सवार होकर बिजनौर जा रहा था। हादसे में नटवरलाल की मौत हो गई। और ब्रिजेश गंभीर घायल है।