बिजनौर: नजीबाबाद रोड पर कार और नीलगाय के बीच हुई भीषण टक्कर, कार चालक हुआ घायल और नीलगाय के दो पैर टूटे
Bijnor, Bijnor | Apr 16, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब सुबह 10 बजे नजीबाबाद मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार व सड़क क्रॉस कर रही नीलगाय की टक्कर हो गई। हादसे में नीलगाय के दोनों पिछले पैर टूट गए जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया