बक्सर: नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाने को लेकर अनुरोध अभियान, सड़क अतिक्रमण नहीं करने का किया अनुरोध.
Buxar, Buxar | May 4, 2024 नगर में ईओ अमित कुमार के नेतृत्व में नगर में सडक से अतिक्रमण हटाने के लिए अनुरोध अभियान चलाया गया. अनुरोध अभियान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ठठेरी बाजार, मुनीम चौक, भगत सिंह पार्क चौक, पीपी रोड में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रथम दिवस अनुरोध अभियान चलाया गया. जिससे कि अतिक्रमण मुक्त नगर को दुबारा अतिक्रमण का शिकार न बनाया जा सके.