बक्सर: मिश्रवलिया के पास सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने वालों की पहचान में जुटी पुलिस जख्मी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Buxar, Buxar | May 3, 2024 घटना के एक दिन बाद भी सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने वाले पुलिस पकड़ से बाहर है. इस मामले में शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना में तीन-चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. यह वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रवलिया गांव के नजदीक चौसा-बक्सर सड़क पर हुई थी. बाइक सवार अपराधियों ने सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था.