बक्सर: गुब्बारा उड़ाकर वोटरों को दिया गया मतदान करने का पैगाम लोकसभा आम निर्वाचन को स्वीप कार्यक्रम का नगर भवन में हुआ आगाज.
Buxar, Buxar | May 3, 2024 स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में स्वीप कार्यक्रम का आगाज किया गया. मौके पर जिले का स्वीप लोगो एवं मतदान जागरूकता भोजपुरी गीत लॉन्च किए गए. स्वीप गतिविधि के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और गुब्बारा उड़ाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया. दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने किया.