बक्सर: बक्सर में एटीएम कार्ड बदलकर महिला से उच्क्के युवक ने ₹25 हजार उडाए, एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | May 3, 2024 शहर में उचक्काें की सक्रियता काफी बढ़ गई है। उचक्के भाेली-भाली महिलाओं काे अपना निशाना बना रहे है। पिछले दिनाें शहर के आईडीबीआई एटीएम सेंटर में पैसा निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदल उचक्के युवक ने 25 हजार रुपए उड़ा लिया। पीड़ित महिला ने मामले काे लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।