मुरैना: जींगनी गांव में मुरैना-अंबाह रोड पर डंप 20 ट्रॉली चंबल रेत नष्ट
Morena, Morena | May 29, 2026 जींगनी गांव में मुरैना-अंबाह रोड किनारे तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से डंप की गई करीब 20 ट्रॉली चंबल रेत को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।मुरैना जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना माताबसैया पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चंबल नदी की अवैध रेत के भंडारण पर कार्रवाई की है।