लखीसराय: जिला पुलिस लाइन में मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण ड्रिल का कराया गया अभ्यास।
आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने तथा भीड़ एवं दंगा नियंत्रण की तैयारियों को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास कराया गया। गुरुवार की पूर्वाह्न 10 सोशल मीडिया से मेरी जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के संबंध मे आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया