कोईलवर: लक्ष्मी पूजा पर पचैना बाजार के शिव मंदिर में श्रीराम भगवत कथा का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ
लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर कोईलवर प्रखंड के पचैना बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में टॉप टेन ग्रुप की ओर से आयोजित नव दिवसीय श्रीराम भगवत कथा का बुधवार की देर रात भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारी साध्वी प्रियंका शास्त्री जी के मुखारविंद से कथा का श्रवण कर श्रद्धालु आनंद में डूबे गए। कार्यक्रम का समापन बुधवार की रात्रि 11:00 बजे हुआ