चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बुधवार की शाम 4:30 बजे पुलिस ने फरार आरोपी सरोज कुमार के घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर चांदी थाना पुलिस और विशेष पुलिस टीम के संयुक्त नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस ने घर का सामान जब्त किया और वारंट की तमिल की तमिल की औपचारिकता पूरी की। इस आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी।