बलरामपुर: भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सदर विधायक के गोविंद बाग स्थित आवास कार्यालय पर की मुलाकात
17 मार्च सोमवार शाम 5:00 बजे भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सदर विधायक से उनके गोविंद बाग स्थित आवास कार्यालय पर मुलाकात की इस अवसर पर उन्होंने सदर विधायक पलटू राम से संगठन के मजबूती विस्तार एवं कार्यों पर चर्चा की।भाजपा जिलाअध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा यह औपचारिक मुलाकात थी। इस अवसर पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।