बलरामपुर: विकासखंड हरैया सतघरवा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू रहे मौजूद
17 मार्च सोमवार 3 बजे विकासखंड हरैया सतघरवा परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा की रंगो का यह त्यौहार सभी को आपसी प्रेम भाईचारा एवं सद्भावना का संदेश देता है