बलरामपुर: सदर विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को दी सांत्वना
17 मार्च सोमवार को दोपहर 2:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर चिरैया निवासी जगराम यादव के सड़क दुर्घटना में निधन पर उनके परिवार को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।