पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत हाटहाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य सड़क पर गुरुवार को कुईड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।