शिवपुरी नगर: प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर से विधिक सेवा सप्ताह की जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ किया
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के तत्वाधान में न्यायोत्सवःविधिक सेवा सप्ताह श्रृंखला कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा आज सोमवार को सुबह 11 बजे न्यायालय परिसर एडीआर भवन शिवपुरी से रवाना किया गया।