शिवपुरी नगर: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मानस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियाँ
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में रविवार की रात 8 बजे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह में स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित शिवपुरी के कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यहां शिवपुरी शहर के मानस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें मध्य प्रदेश गान सहित कई देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई।