देहरादून: कलेजा कांप जाएगा! जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर हाथी का तांडव, बुलेट सवार को पटककर कुचलने की कोशिश*ल।
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात वो खौफनाक दृश्य सामने आया, जिसे देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया।
जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहे एक जंगली हाथी ने अचानक बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
इसके बाद हाथी ने युवक को उठने ही नहीं दिया। कभी जांघ पर पैर रखकर दबाया, तो कभी दो बार लात मारी, कभी पेट पर पैर रखकर कुचलने की कोशिश की। युवक बार-बार उठकर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हाथी बार-बार उसे पैर से दबाकर गिराता रहा।
मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी - "ओ मां, मार डाला!"
आखिरकार राहगीरों के एक साथ शोर मचाने पर हाथी युवक को छोड़कर सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर भाग गया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं - "लकी आदमी था, बच गया।"
जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड हाथियों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। रात में इस रूट पर सावधान रहें, हाथी दिखे तो दूर रुक जाएं, हॉर्न न बजाएं।
*#JollyGrant #Dehradun #ElephantAttack #HathiKaTandav #BulletRider #ViralVideo #BreakingNews #Doiwala #AirportRoad #Uttarakhand #WildElephant #ManVsWild #DoonMirror #ViralNews #TrendingNow #Hathi*
Dehradun, Dehradun | Nov 12, 2026