मौ**त सामने थी... लेकिन किस्मत ने बचा ली जान!
गजराज का खौफनाक हमला, बुलेट सवार को गिराया और सीने पर रख दिया पैर!
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात ऐसी खौफनाक घटना हुई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जंगल से निकले हाथी ने दून-हरिद्वार हाईवे पर बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। हाथी की टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा और गजराज उसके ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया।
मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। राहगीरों के शोर और वाहनों की आवाजाही के बीच हाथी रेलिंग तोड़कर जंगल की ओर चला गया। राहत की बात यह रही कि युवक की जान बच गई। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में युवक के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।
सवाल यह है कि जंगलों से सटे हाईवे पर आखिर कब तक इंसान और वन्यजीवों का आमना-सामना यूं ही होता रहेगा?
वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
📍 जौलीग्रांट, देहरादून
#Dehradun #JollyGrant #ElephantAttack #UttarakhandNews #ViralVideo #RaibarPahad