बस्सी: सांभर लेक थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में 10 माह से फरार ₹2000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Feb 10, 2025 जयपुर ग्रामीण की सांभर लेक थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में पिछले 10 माह से फरार चल रहे ₹2000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही सांभर लेक थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने दोपहर करीब 3 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कानाराम को गिरफ्तार किया गया है।