बस्सी: कालाडेरा थाना क्षेत्र के गुवारड़ी के जंगल में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Bassi, Jaipur | Feb 9, 2025 कालाडेरा क्षेत्र के गुवारड़ी जंगल में रविवार दोपहर को करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे और वनस्पति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कालाडेरा से दो दमकल गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत कर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।