❄️ माइनस 9 डिग्री तापमान भी नहीं रोक पाया केदारनाथ में पुनर्निर्माण का काम!
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड और लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं। विषम मौसम के बावजूद 50 से अधिक मजदूर धाम में निर्माण कार्यों में जुटे हुए हैं।
🏗️ तीर्थयात्री आवास, सीवर लाइन, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, विद्युत और पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने का काम जारी है।
📅 डीडीएमए के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेंगे पुनर्निर्माण कार्य। इसके बाद मौसम अनुकूल रहा तो आगे भी जारी रह सकता है काम।
बाबा केदार की नगरी में सर्द मौसम के बीच विकास कार्यों की रफ्तार बरकरार!
\#KedarnathDham #Kedarnath #ReconstructionWork #Uttarakhand #Rudraprayag #BabaKedar