Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
newssamar94
चार साल की बच्ची को बाइक से टक्कर मारने के विरोध पर मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप
Katihar, Katihar
| Nov 24, 2026
MORE NEWS
बिहार राज्य गंगा समिति की आठवीं बैठक एवं सेफ रीयूज ट्रीटेड वेस्टवाटर को कार्यान्वित करने को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक* *"गंगा को निर्मल बनाना सिर्फ योजना नहीं, हमारा संकल्प है" - मुख्य सचिव* *पटना / कटिहार:* 24 नवंबर 2026 आज *मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत, भा.प्र.से.* की अध्यक्षता में *बिहार राज्य गंगा समिति की आठवीं बैठक* एवं *सेफ रीयूज ट्रीटेड वेस्टवाटर (Safe Reuse of Treated Wastewater)* को कार्यान्वित करने से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, सीवरेज प्रबंधन एवं ट्रीटेड वेस्टवाटर के सुरक्षित पुनः उपयोग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *बैठक की मुख्य बिंदु:* *1. बिहार राज्य गंगा समिति की आठवीं बैठक:* - राज्य में गंगा तट पर स्थित सभी 12 जिलों में चल रही नमामि गंगे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। - गंगा में गिरने वाले नालों की टैपिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण एवं संचालन की स्थिति पर चर्चा हुई। - कटिहार सहित सभी गंगा तटीय जिलों में घाटों की सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन एवं खुले में शौच मुक्त गंगा तट को बनाए रखने का निर्देश दिया गया। - गंगा में प्लास्टिक एवं औद्योगिक कचरा गिराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। *2. सेफ रीयूज ट्रीटेड वेस्टवाटर का कार्यान्वयन:* मुख्य सचिव ने कहा कि *ट्रीटेड वेस्टवाटर को बर्बाद नहीं करना है, बल्कि इसे एक संसाधन के रूप में उपयोग करना है।* इसके तहत - - एसटीपी से निकलने वाले शोधित जल का उपयोग कृषि सिंचाई, औद्योगिक उपयोग, सड़क एवं पार्कों की सिंचाई, निर्माण कार्यों एवं भू-जल पुनर्भरण में किया जाएगा। - सभी नगर निकायों को अपने-अपने एसटीपी के लिए *रीयूज एक्शन प्लान* बनाने का निर्देश दिया गया। - ट्रीटेड वाटर का उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित मानकों के अनुरूप ही होगा। इसके लिए नियमित गुणवत्ता जांच अनिवार्य होगी। - किसानों को ट्रीटेड वाटर के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग एवं PHED को संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। *3. मुख्य सचिव के निर्देश:* मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि - - गंगा तट पर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। - प्रत्येक एसटीपी की क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित हो। - गंगा समिति की जिला स्तरीय बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाए। - जन-जागरूकता के लिए गंगा महाआरती, स्वच्छता अभियान एवं विद्यालयों में गंगा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने कहा - *"गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनरेखा है। गंगा को निर्मल बनाना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हम सबका संकल्प है। ट्रीटेड वेस्टवाटर के सुरक्षित पुनः उपयोग से हम जल संकट को भी कम कर सकेंगे और गंगा को प्रदूषण से भी बचा सकेंगे।"* बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग, जल संसाधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें। *जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार* Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026
कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने हेतु बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित! जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकाधिक पंजीकरण, जनजागरूकता एवं सोलर पैनल इंस्टॉलेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। योजना के तहत ₹40,000 से ₹98,000 तक की सब्सिडी का लाभ। #Katihar #PMsuryaGhar #SolarEnergy #Bihar
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026
वाहेगुरु के जयकारों से गूंजा गुरुद्वारा, प्रकाश पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Katihar, Katihar | Nov 24, 2026
कटिहार में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू! 01 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने एवं आवश्यक संशोधन के लिए 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। युवा मतदाता भी इस अवसर का लाभ उठाकर अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। #Katihar #VoterListRevision #ElectionCommission
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से संबंधित बैठक/ कार्यशाला कटिहार अभियंत्रण महाविद्यालय कटिहार के सभागार में आहूत की गई* कटिहार,24 नवंबर 2026, मंगलवार। *कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि केंन्द्र सरकार द्वारा जनहित में पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSG:MBY) संचालित की जा रही है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सौर ऊर्जा पैनल (Rooftop Solar) लगाने के लिए प्रोत्साहित करना, मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना, अतिरिक्त बिजली से आय का साधन प्रदान करना है तथा भारत के नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्यों को गति प्रदान करते हुए स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।* बैठक /कार्यशाला में योजना के मुख्य लाभ, आवेदन प्रक्रिया, मिलने वाली सब्सिडी (अनुदान) / राज्य सरकार द्वारा प्रावधानित अनुदान सहित एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर श्री तारकिशोर प्रसाद माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री कटिहार कटिहार सदर विधायक,उप विकास आयुक्त कटिहार, मेयर, डिप्टी मेयर सभी वार्ड पार्षद गण, अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ महासचिव/ सचिव माननीय चेंबर के सभी सदस्यगण, नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एमजी रोड चैंबर गली कटिहार तथा सभी बैंकों के जिला समन्वयक जिला कटिहार, सभी वेंडर , सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत सभी कनीय विद्युत अभियंता, सभी सहायक विद्युत अभियंता कटिहार जिला अंतर्गत एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार एवं बारसोई उपस्थित रहें। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना एवं उपभोक्ताओं को बिजली बिल से मुक्ति दिलाना है। *बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:* *1. लक्ष्य में तेजी लाएं:* जिले में अब तक प्राप्त आवेदनों एवं स्थापित सोलर रूफटॉप की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को प्रत्येक प्रखंड में कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभुकों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। *2. सब्सिडी का शीघ्र भुगतान की जानकारी:* *बताया गया कि योजना के तहत एक किलोवाट पर केंद्र सरकार के द्वारा 30,000 रुपये तथा बिहार सरकार के द्वारा 10000 ₹कुल ₹40000* *दो किलोवाट पर केंद्र सरकार के द्वारा 60,000 एवं बिहार सरकार के द्वारा ₹20000 रुपये कुल ₹80000* *तीन किलोवाट या अधिक केंद्र सरकार के द्वारा 78,000 रुपये एवं बिहार सरकार के द्वारा ₹20000 कुल 98000 तक की सब्सिडी सीधे लाभुक के खाते में मिलती है।* *3. जागरूकता अभियान:* ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया (pmsuryaghar.gov.in) और बैंकों से मिलने वाले सस्ते ऋण की जानकारी देने के लिए प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। *4. वेंडर की जवाबदेही:* सोलर वेंडरों को गुणवत्ता पूर्ण पैनल लगाने एवं समय पर इंस्टॉलेशन पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों से कहा कि कटिहार को राज्य में सूर्य घर योजना में अग्रणी जिला बनाना है, इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें। *जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,* *कटिहार।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar #samaratchaudhry #cmsamarat CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026
01 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू* *"कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं, नाम जोड़ना-घटाना एवं संशोधन अब आसान" - जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार* *कटिहार:* 24 नवंबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार *01 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि* मानते हुए जिले में *मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम* चलाया जा रहा है। *जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भाग लेकर अपने नाम की मतदाता सूची में जांच अवश्य करें और आवश्यकतानुसार नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए आवेदन करें। *पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी:* *1. अर्हता तिथि:* 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा (जिनका जन्म 01 जनवरी 2009 या उससे पहले हुआ हो) अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। *2. प्रमुख तिथियां:* - *प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन:* 12 नवंबर 2026 - *दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि:* 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक - *विशेष अभियान दिवस 05-06 दिसंबर 2026(शनिवार एवं रविवार)* को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। - *दावा एवं आपत्ति का निष्पादन:* 28 दिसंबर 2026 तक - *अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:* 04 जनवरी 2027 *3. कौन-कौन से फॉर्म भरें:* - *फॉर्म-6:* नए मतदाता के नाम जोड़ने के लिए / 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए। - *फॉर्म-7:* मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाता के नाम हटाने के लिए। - *फॉर्म-8:* नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो में संशोधन, पता परिवर्तन एवं दिव्यांग मतदाता के चिन्हांकन के लिए। *4. आवेदन कैसे करें:* मतदाता ऑनलाइन *Voter Helpline App* एवं *voters.eci.gov.in* पोर्टल के माध्यम से अथवा ऑफलाइन अपने क्षेत्र के *बीएलओ* के पास, *ईआरओ / एईआरओ कार्यालय* में आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान दिवस के दिन बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर आवेदन प्राप्त करेंगे। *जिलाधिकारी की अपील:* जिलाधिकारी ने कहा - *"लोकतंत्र की मजबूती मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर करती है। सभी जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के बीएलए, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संगठनों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में सहयोग करें। विशेषकर युवा मतदाता जो पहली बार मतदाता बन रहे हैं, वे अवश्य अपना नाम जुड़वाएं। कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए।"* बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) एवं बीएलओ को निर्देश दिया है कि दावा-आपत्ति का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, कटिहार उप विकास आयुक्त कटिहार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ईआरओ एवं अन्य सभी ईआरओउपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026
दिनांक 23 नवंबर को कटिहार जिले से संबंधित प्रमुख खबरों का समाचार पत्रों में प्रकाशित संकलन। #Katihar #BiharNews #DistrictAdministration #AshutoshDwivedi #NewspaperCoverage
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026