01 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू*
*"कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं, नाम जोड़ना-घटाना एवं संशोधन अब आसान" - जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार*
*कटिहार:* 24 नवंबर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार *01 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि* मानते हुए जिले में *मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम* चलाया जा रहा है।
*जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भाग लेकर अपने नाम की मतदाता सूची में जांच अवश्य करें और आवश्यकतानुसार नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए आवेदन करें।
*पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी:*
*1. अर्हता तिथि:*
01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा (जिनका जन्म 01 जनवरी 2009 या उससे पहले हुआ हो) अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
*2. प्रमुख तिथियां:*
- *प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन:* 12 नवंबर 2026
- *दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि:* 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक
- *विशेष अभियान दिवस 05-06 दिसंबर 2026(शनिवार एवं रविवार)* को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे।
- *दावा एवं आपत्ति का निष्पादन:* 28 दिसंबर 2026 तक
- *अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:* 04 जनवरी 2027
*3. कौन-कौन से फॉर्म भरें:*
- *फॉर्म-6:* नए मतदाता के नाम जोड़ने के लिए / 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए।
- *फॉर्म-7:* मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाता के नाम हटाने के लिए।
- *फॉर्म-8:* नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो में संशोधन, पता परिवर्तन एवं दिव्यांग मतदाता के चिन्हांकन के लिए।
*4. आवेदन कैसे करें:*
मतदाता ऑनलाइन *Voter Helpline App* एवं *voters.eci.gov.in* पोर्टल के माध्यम से अथवा ऑफलाइन अपने क्षेत्र के *बीएलओ* के पास, *ईआरओ / एईआरओ कार्यालय* में आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान दिवस के दिन बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर आवेदन प्राप्त करेंगे।
*जिलाधिकारी की अपील:*
जिलाधिकारी ने कहा - *"लोकतंत्र की मजबूती मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर करती है। सभी जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के बीएलए, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संगठनों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में सहयोग करें। विशेषकर युवा मतदाता जो पहली बार मतदाता बन रहे हैं, वे अवश्य अपना नाम जुड़वाएं। कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए।"*
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) एवं बीएलओ को निर्देश दिया है कि दावा-आपत्ति का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, कटिहार उप विकास आयुक्त कटिहार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ईआरओ एवं अन्य सभी ईआरओउपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026