पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से संबंधित बैठक/ कार्यशाला कटिहार अभियंत्रण महाविद्यालय कटिहार के सभागार में आहूत की गई*
कटिहार,24 नवंबर 2026, मंगलवार।
*कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि केंन्द्र सरकार द्वारा जनहित में पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSG:MBY) संचालित की जा रही है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सौर ऊर्जा पैनल (Rooftop Solar) लगाने के लिए प्रोत्साहित करना, मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना, अतिरिक्त बिजली से आय का साधन प्रदान करना है तथा भारत के नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्यों को गति प्रदान करते हुए स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।*
बैठक /कार्यशाला में योजना के मुख्य लाभ, आवेदन प्रक्रिया, मिलने वाली सब्सिडी (अनुदान) / राज्य सरकार द्वारा प्रावधानित अनुदान सहित एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर श्री तारकिशोर प्रसाद माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री कटिहार कटिहार सदर विधायक,उप विकास आयुक्त कटिहार, मेयर, डिप्टी मेयर सभी वार्ड पार्षद गण, अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ महासचिव/ सचिव माननीय चेंबर के सभी सदस्यगण, नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एमजी रोड चैंबर गली कटिहार तथा
सभी बैंकों के जिला समन्वयक जिला कटिहार, सभी वेंडर , सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत सभी कनीय विद्युत अभियंता, सभी सहायक विद्युत अभियंता कटिहार जिला अंतर्गत एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार एवं बारसोई उपस्थित रहें।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना एवं उपभोक्ताओं को बिजली बिल से मुक्ति दिलाना है।
*बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:*
*1. लक्ष्य में तेजी लाएं:* जिले में अब तक प्राप्त आवेदनों एवं स्थापित सोलर रूफटॉप की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को प्रत्येक प्रखंड में कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभुकों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
*2. सब्सिडी का शीघ्र भुगतान की जानकारी:*
*बताया गया कि योजना के तहत एक किलोवाट पर केंद्र सरकार के द्वारा 30,000 रुपये तथा बिहार सरकार के द्वारा 10000 ₹कुल ₹40000*
*दो किलोवाट पर केंद्र सरकार के द्वारा 60,000 एवं बिहार सरकार के द्वारा ₹20000 रुपये कुल ₹80000*
*तीन किलोवाट या अधिक केंद्र सरकार के द्वारा 78,000 रुपये एवं बिहार सरकार के द्वारा ₹20000 कुल 98000 तक की सब्सिडी सीधे लाभुक के खाते में मिलती है।*
*3. जागरूकता अभियान:* ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया (pmsuryaghar.gov.in) और बैंकों से मिलने वाले सस्ते ऋण की जानकारी देने के लिए प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया।
*4. वेंडर की जवाबदेही:* सोलर वेंडरों को गुणवत्ता पूर्ण पैनल लगाने एवं समय पर इंस्टॉलेशन पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों से कहा कि कटिहार को राज्य में सूर्य घर योजना में अग्रणी जिला बनाना है, इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,*
*कटिहार।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar #samaratchaudhry #cmsamarat CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 24, 2026