रानिया में रात के समय टूटे पांच दुकानों के ताले।लाखों का सामान चोर लेकर हुए फरार।
रानियां के मुख्य बाजार में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों की छत पर चढ़े और पीछे के दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल हुए। एक ही रात में हुई इन वारदातों से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पाँच दुकानों के तारे टूटने के बाद लाखों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने AC टेलर की दुकान से कपड़े, पैंट-कोट आदि सामान चोरी किया। इसके अलावा नरेश क्लाथ हाउस से करीब 10 से 12 हजार रुपये, दिल्ली फैशन जनरल स्टोर से करीब 90 हजार रुपये तथा SP टेलर की दुकान से 14 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
वहीं HR 44 Women Lifestyle की दुकान से भी करीब 10 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने पांचों दुकानों की छत पर चढ़कर पीछे की तरफ बने दरवाजों को तोड़ा और दुकानों के अंदर प्रवेश किया। चोरी की वारदात का पता दुकानदारों को सुबह दुकानें खोलने के बाद चला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
एक ही रात में पांच दुकानों में हुई चोरी की वारदात के बाद बाजार के दुकानदारों में रोष और भय का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। #Satyanewsharyana #Rania #Crimenews #Theift #viralvideo #viralreelschallenge
Sirsa, Sirsa | Sep 2, 2026