लोहरदगा: बचपन से स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर निगरानी ज़रूरी, 'प्रोजेक्ट पहल' से बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य: लोहरदगा उपायुक्त
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे शहरी क्षेत्र स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, लोहरदगा से ‘प्रोजेक्ट पहल’ प्रोटेक्शन, एजुकेशन एंड हेल्थ एक्शन फॉर लोहरदगा) की शुरुआत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बचपन से ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत आवश्यक है।