🕊️ सड़क दुर्घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सजन के निधन पर शोक 🕊️
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत गुड़ी बाघी निवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सजन का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 🙏💐
घटना की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद, मुजाहिर अंसारी एवं युनुस खान सदर अस्पताल पहुंचे। सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके उपरांत नेताओं ने सिविल सर्जन से मिलकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई तथा शव को घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
शेख सजन के निधन से पूरे कांग्रेस परिवार एवं बाघी क्षेत्र में शोक की लहर है।