झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में परिवहन विभाग एवं Tata Motors के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए MoU हुआ है। इसका उद्देश्य युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर बढ़ाना और विशेषकर हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
वहीं लोहरदगा में भी परिवहन विभाग द्वारा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाए गए थे।
क्या आपने भी इन शिविरों में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है?
अगर हाँ, तो कमेंट बॉक्स में बताइए—किस प्रखंड या पंचायत में आपका लाइसेंस बना? आपका अनुभव कैसा रहा?