शेरघाटी: पुलिस ने हत्या के आरोपी के घर चस्पाया इश्तेहार, सरेंडर न करने पर होगी कुर्की
Sherghati, Gaya | Aug 19, 2026 गया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शेरघाटी थाना कांड संख्या 948/22 से जुड़े हत्या के मामले में नामजद प्राथमिक अभियुक्त सोनू पासवान के घर पर इश्तेहार चस्पाया है। पुलिस के अनुसार, सोनू पासवान पिता सुदामा पासवान, निवासी चिंताबकला, थाना शेरघाटी के घर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मौजूदगी में विधिवत इश्तेहार चस्पाया गया।