हजारीबाग में कांग्रेस ने जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने सोमवार को दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता कर झील सुंदरीकरण, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और खास महल भूमि की जांच समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।