लखीसराय: लखीसराय में सोमवती मौनी अमावस्या पर सुहागिनों ने की पीपल एवं बट वृक्ष की पूजा
सोमवती मौनी अमावस्या पर लखीसराय जिले भर में सोमवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला. पूर्वाहन 10 बजे सुहागिन महिलाएं पीपल एवं वटवृक्ष की पूजा विधि विधान से करती नजर आई. सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. 20 वर्षों के बाद सोमवार के दिन सोमवती मौनी अमावस्या का योग बना है.