रंगरा चौक: नवगछिया अनुमंडल के दो अंचल अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवगछिया अनुमंडल के दो अंचल अधिकारियों का तबादला किया है। रंगरा चौक के अंचल अधिकारी आशीष कुमार को खैरा (जमुई) और नारायणपुर के अंचल अधिकारी विशाल अग्रवाल को कुमारखंड (मधेपुरा) का अंचल अधिकारी बनाया गया है। विभागीय आदेश के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।