पिछोर के पूर्व विधायक के.पी. सिंह 'कक्काजू' का सादगी भरा अंदाज, भजन मंडली के साथ आए नजर
शिवपुरी- पिछोर से पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री के.पी. सिंह कक्काजू का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में कक्काजू सफेद कुर्ता-पायजामा में एक भजन-कीर्तन कार्यक्रम में सादगी के साथ बैठे हुए भजन सुनते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास भजन मंडली के सदस्य हारमोनियम पर भजन गाते हुए दिख रहे हैं और अन्य लोग भी मौजूद हैं भजन मंडली के बीच बैठे पूर्व मंत्री का यह सरल अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।