खनियाधाना में थाने के सामने साइकिल स्टंट करने वाले रीलबाज का थाना प्रभारी संजय किरार ने निकाला जुलूस
*खनियाधाना में साइकिल स्टंटबाज का पुलिस ने निकाला जुलूस*
*खनियाधाना, शिवपुरी।* थाना परिसर के सामने व्यस्त मार्ग पर साइकिल से खतरनाक स्टंट कर रील बनाने वाले युवक पर खनियाधाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।गुरुवार शाम करीब 5 बजे थाना प्रभारी श्री संजय किरार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर उसका जुलूस निकाला। पिछले दिनों इस युवक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वह थाना गेट और डायल-112 वाहन के पास पहिया उठाकर स्टंट करता दिख रहा था। आरोप था कि इस दौरान स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के आसपास वीडियो बनाने से उन्हें असहजता हो रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी। इसी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवक को समझाइश देकर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी और वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।