भरतपुर: महिला को 5 सेकंड में 2 सांपों ने काटा, कट्टे में भरकर अस्पताल ले गए
भरतपुर में घर में ईंट उठा रही एक महिला को दो सांपों ने काट लिया। महज 5 सेकेंड में हुई इस घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे। ईंटों के बीच धामन और कोबरा सांप बैठे दिखाई दिए। परिजनों ने कोबरा को लाठी-डंडों से मौके पर ही मार दिया। जबकि, दूसरे धामन सांप को पकड़ लिया।