अमरपुर में निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, दिखा भाईचारे और सद्भाव का संदेश
बांका के अमरपुर शहर में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में भव्य जुलूस निकाला गया। बनहारा, डटवाटी समेत आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला। युवाओं की विशेष भागीदारी रही। कई लोगों के हाथों में तिरंगा और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे झंडे नजर आए।
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
Amarpur Eid Milad Un Nabi, Amarpur News, Banka News, Eid Milad Un Nabi Juloos, अमरपुर ईद मिलाद उन नबी, अमरपुर जुलूस, बांका न्यूज़, अमरपुर समाचार, पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन, ईद मिलाद उन नबी जुलूस, Banka Update
#Amarpur #BankaNews #EidMiladUnNabi #MiladUnNabi #AmarpurNews BankaUpdate ईदमिलादुन्नबी अमरपुर बांका Biha
Amarpur, Banka | Aug 26, 2026