लंभुआ: लंभुआ में दामाद पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव,पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा,जांच शुरू
लंभुआ के कामापुर निवासी फूलचंद्र का विवाह 22 मई 2021 को कोतवाली देहात के मिश्रपुर पुरैना में प्रीति पुत्री रामलाल के साथ हुआ था।पीड़ित फूलचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रीति,उसकी मां सुशीला,पिता रामलाल व भाई राजू समेत भदैयां निवासी कन्हैया व 5अज्ञात द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के लिए बार-बार दबाव दिया जा रहा है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है