लंभुआ: भारतीय किसान यूनियन हिंद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह की लम्भुआ सीएचसी में बाहरी दवा लिखने पर प्रतिक्रिया
भारतीय किसान यूनियन हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह ने सीएचसी लम्भुआ में बाहर से दवा लिखे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उनका आरोप है कि डॉ योगेंद्र यादव की तैनाती प्रतापपुर कमैचा में है और वे लंभुआ CHC के सरकारी आवास का उपयोग कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अधीक्षक से शिकायत की है।