लंभुआ: अंगनाकोल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान, दर्जनों की संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
अंगनाकोल में स्थित छोटू इंटरप्राइजेज में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान आयोजित किया।जिसमें मो.वशीद अहमद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति व प्रदेश सचिव मो.अख्तर ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को "आप की टोपी" एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पे साजिद,संतोष,हनुमान,कामरान,अरमान आदि मौजूद रहें।