लंभुआ: लंभुआ के बेटे ने सेना में अफसर बनकर किया जिले का नाम रौशन,बधाई देने वालों का लगा तांता
लंभुआ नगर पंचायत के विवेकानंद नगर वार्ड घाटमपुर निवासी CRPF इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश प्रजापति के पुत्र अभिषेक प्रजापति ने चेन्नई में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में अफसर बनने में सफलता पाई है।इससे पहले पिछले वर्ष में उनका सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था।वहीं अभिषेक के अफसर बनने पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।