लंभुआ: मुरारचक के सीवान गांव में भेड़ पर सियार ने किया हमला, ग्रामीणों में भय व्याप्त
चांदा थानाक्षेत्र के बरुआ उत्तरी गांव निवासी घोल्लर पाल भेड़-बकरियों को लेकर मुरारचक गांव के बगल सीवान में चराने गए हुए थे।तभी सियार ने एक भेड़ पर हमला कर दिया।हल्ला-गोहर मचाने से सियार भेड़ को छोड़कर भाग गया।वहीं क्षेत्र में सियार के होने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में सियार के होने की सूचना वन विभाग को दी है।