सुल्तानगंज: मेला खत्म, आस्था नहीं; भादो में भी सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहे कांवरिया
श्रावणी मेला का भव्य आयोजन भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन बाबा बैद्यनाथ के प्रति कांवरियों की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर कांवरियों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। गंगा घाट पहुंचने के बा