नाथनगर: वार्ड-08 में दो प्याऊ का उद्घाटन, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
नाथनगर स्थित वार्ड संख्या-08 के उत्तर टोला मोहल्ला में शुक्रवार को दो पियाऊ का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर वसुंधरा लाल एवं उपमहापौर सलाउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पियाऊ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या-08 के निगम पार्षद जाबिर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।