बांसगांव: प्रदेश स्तरीय कबड्डी में कौड़ीराम की बेटियों ने जीता कांस्य पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान
सर्वोदय किसान बालिका इंटर कॉलेज, कौड़ीराम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।और कांस्य पदक अपने नाम किया है।राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के 14 वर्षीय बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।इस उपलब्धि से बांसगांव तहसील सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है।और लोग बधाई दे रहे है।