सदर: प्रयागराज में संपत्ति विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, घटना के अगले दिन मुख्य आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Oct 16, 2026
थाना कर्नलगंज क्षेत्र के सलोरी इलाके में संपत्ति के पुराने विवाद को लेकर गुरुवार (15 अक्टूबर) को हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने बेली अस्पताल के मुख्य गेट के पास से दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयास समान बरामद किया हैं