रामानुजगंज: एनएच-343 पर नाली निर्माण में मनमानी, वाइब्रेटर की जगह लकड़ी से भराई, गुणवत्ता पर उठे सवाल
रामानुजगंज शुक्रवार एनएच-343 के किनारे निर्माणाधीन नाली में ढलाई के दौरान कंक्रीट की उचित कम्पैक्शन के लिए वाइब्रेटर मशीन का इस्तेमाल करने के बजाय लकड़ी से भराई किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में बरती जा रही इस कथित लापरवाही ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तकनीकी मानकों की अनदेखी कर यदि इसी तरह निर्माण जारी रहेगा