रामानुजगंज बुधवार त्रिकुंडा के यादव पारा में बदहाल त्रिकुंडा ग्राम पंचायत के यादव पारा में विकास की तस्वीर शर्मसार नजर आ रही है। बस्ती आज भी पक्की सड़क से महरूम है। ग्रामीण मेढ़ के सहारे किसी तरह गाड़ी निकाल रहे हैं, लेकिन बरसात आते ही हालात नरक जैसे हो जाते हैं। बीमार पड़ने पर मरीज को खाट के सहारे बस्ती से बाहर ले जाना पड़ता है।